मुंबई
21 दिन के लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया. लेकिन जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तब मेकर्स ने ‘उत्तर रामायण’ के प्रसारण का फैसला किया। अब रामायण देशभर ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहित बन गया है। इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर बताया है कि रामायण ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।
डीडी नेशनल के इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।’ रामायण के पुनः प्रसारण ने एक बार फिर से इसके किरदारों को लाइम लाइट में ला दिया है। लोग इसके किरदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। तो वहीं सो के सभी कलाकार भी फैन्स की मांग पर शो से जुड़े किस्से और थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। इस धारावाहिक में राम का किरदार अभिनेता अरुण होविल ने निभाया था। तो वहीं माता सीता के किरदार में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के करिदार में सुनिल लहरी नजर आए थे।