किसानों की उपार्जन केंद्र जैसी समस्याओं के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम : कलेक्टर

 विदिशा 


कलेक्टर डॉ पंकज जैन के द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन एवं पंजीयन संबंधी कार्यो में किसानो की समस्याओं से त्वरित अवगत होने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित करने के निर्देश दिए गए थे के परिपालन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक द्वारा कंट्रोल रूम गठन करने की कार्यवाही पूर्ण की गई है।



    जिला मुख्यालय पर गठित कंट्रोल रूम प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07592-233153 है। इसके अलावा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री आरके शर्मा 9425741129 तथा ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी श्री अजय अग्रवाल 8718914754 पर सूचनाएं दी जा सकती है।