मंत्री साधाै ने वहीदा रहमान को दिया किशोर कुमार सम्मान

इंदौर/खंडवा


संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधाै ने मंगलवार काे मुंबई में 82 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनके निवास पर जाकर उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान - 2018 से अलंकृत किया। वहीदा रहमान ने इस सम्मान के लिए मप्र सरकार का आभार व्यक्त किया। पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें खंडवा में यह सम्मान दिया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो पाया था। बता दें कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को खंडवा में हुआ था।



हिंदी के साथ तमिल-तेलुगु फिल्मों में भी किया अभिनय
1955 में तेलुगु फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली वहीदा रहमान की फिल्मों में किशोर कुमार ने कई गीत गाए। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत मशहूर एक्टर और डायरेक्टर गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी से की थी। उनकी फिल्म बागी सुपरहिट रही थी। 1965 में फिल्म गाइड के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। हिंदी, तेलुगु, तमिल और बंगाली फिल्मों में अदाकारी का जलवा बिरेखने वालीं वहीदा रहमान को भारतीय शताब्दी पुरस्कार, फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड और बतौर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस दो फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले हैं। उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।



यह दिया जाता है सम्मान में
किशोर कुमार अलंकरण का कार्यक्रम संस्कृति विभाग भोपाल से संचालित होता है। इसमें ताम्रपत्र के साथ दो लाख का चेक, शॉल-श्रीफल भेंट कर अलंकरण से सम्मानित किया जाता है।


1997 से 2019 तक इन हस्तियों को मिला यह अलंकरण

































































































हस्तीसम्मान का साल
ऋषिकेश मुखर्जी1997-98
नसीरुद्दीन शाह1998-99
गुलज़ार1999-00
कैफी आज़मी2000-01
बी आर चोपड़ा2001-02
अमिताभ बच्चन2002-03
गोविंद निहलानी2003-04
जावेद अख़्तर2004-05
श्याम बेनेगल2005-06
शत्रुघ्न सिन्हा2006-07
मनोज कुमार2007-08
गुलशन बावरा2008-09
यश चोपड़ा2009-10
देव आनंद2010-11
सलीम खान2011-12
समीर2012-13
सई परांजपे2013-14
दिलीप कुमार2014-15
रूमी जाफरी2015-16
योगेश2016-17
प्रियदर्शन 2017-18
वहीदा रहमान2018-19