जाकिर नाइक ने कहा कि मोदी-शाह ने उसे सारे केस बंद करने की डील ऑफर की थी: दिग्विजय सिंह

भोपाल
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी जाकिर नाइक को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में ठन गई है। पहले बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जाकिर नाइक का समर्थन करती है। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी और शाह ने जाकिर नाइक को एक डील ऑफर की थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जाकिर नाइक ने बयान दिया था कि मोदी और शाह ने उससे आर्टिकल 370 हटाने की बात का समर्थन करने की बात कही थी। इतना ही नहीं जाकिर नाइक को इस काम के बदले उसके खिलाफ चल रहे केस बंद करने का भी ऑफर दिया गया था।





आपको बताते चलें कि जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस चल रहे हैं और वह भारत से फरार चल रहा है। इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रहा है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जाकिर नाइक के ट्रस्ट से फायदा लेती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नाइक के बीच हमेशा से ही अच्छे संबंध रहे हैं। अब दिग्विजय ने इस पर सफाई दी है। इतना ही नहीं बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि खुद दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक को शांति दूत बुलाते रहे हैं।


मोदी-शाह ने क्यों नहीं की जाकिर नाइक के बयान की निंदा'
इन्हीं आरोपों पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'सितंबर 2019 में जाकिर नाइक ने एक बयान में कहा था कि मोदीजी और शाहजी ने अपना एक संदेशवाहक भेजा था। इसके माध्यम से जाकिर नाइक को कहा गया था कि वह आर्टिकल 370 हटाने का समर्थन करे। इसके बदले सरकार उसके खिलाफ सारे केस बंद कर देगी और उसे भारत आने दिया जाएगा। मोदीजी और शाहजी ने जाकिर नाइक के इस बयान की निंदा क्यों नहीं की?'











digvijaya singh
 

@digvijaya_28



 




 

Dr. Zakir Naik के खुलासे से हड़कंप, Modi के ऑफर को ठुकराया
ज़रूर देखें डॉ ज़ाकिर नाइक जिसे मोदी शाह “देश द्रोही” की श्रेणी में रखे हुए हैं उनके साथ भी मोदी शाह सौदे बाज़ी में लगे थे। उनकी strategy क्या है?










दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक का एक विडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला था। इसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद जाकिर नाइक के ट्रस्ट से फंड लेती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आधिकारिक रूप से डॉ. जाकिर नाइक का समर्थन नहीं किया। हालांकि, दिग्विजय ने माना कि उन्होंने मुंबई में नाइक के मंच से एक सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन को संबोधित किया था।


इस बीच, नाइक के दावे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दिग्विजय के हमले पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पलटवार किया। विजयवर्गीय ने कहा, 'मैं मोदी और शाह की टीम का आदमी हूं लेकिन मुझे इसकी (नाइक के संबंधित दावे की) कोई जानकारी नहीं है। दिग्विजय जबरन अफवाह फैलाकर देश का वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं।'