गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अमन शांति और प्रेम का संदेश देकर तिरंगा यात्रा निकली

भोपाल


गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गोलू धाकड़ मित्र मंडल के अध्यक्ष गोलू धाकड़ ने भारत माता की आरती की और जय हिंद जय भारत भारत माता की जय जैसे नारों के साथ तिरंगा वाहन यात्रा का निकली  जिसमे  अध्यक्ष गोलू धाकड़ एवं  मंडल के सदस्य गण की सहभागिता रही विवेकानंद नगर से सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ हुई पीपल चौराहा होते हुए रैली में लगभग 200 से 300 सदस्यगण की सहभागिता रही जिसमें वह भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों के साथ करोंद पुलिया पर तिरंगा वाहन यात्रा का समापन किया। अध्यक्ष गोलू धाकड़ ने सभी सदस्य के साथ   रैली निकाल कर अमन शांती ओर प्रेम का संदेश दिया एवं विधायक विश्वास सारंग ने सफल आयोजन की बधाई दी सभी सदस्य गण एवं अतिथि विधायक विश्वास सारंग नीरज पचौरी पार्षद बब्लेश राजपूत अध्यक्ष गोलू धाकड़ एवं सभी समस्त कार्यकर्ता एवं अतिथि मौजूद रहे।