दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का कलेक्शन

साल 2020 के दूसरे हफ्ते यानी की 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। यह दोनों ही फिल्में अपनी कहानी और सितारों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। ये दोनों फिल्में अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' हैं। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो इन दोनों सुपरस्टारों की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर खींचने में कामयाब रही हैं। 



बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक छठे दिन 'तानाजी' ने 15.50 से 16 करोड़ तक का कलेक्शन किया। इस तरह से अजय की फिल्म ने अब तक करीब 104 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दीपिका की 'छपाक' फिल्म की बात करें तो इसने छठे दिन करीब 2 से 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। 


छपाक' ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार और बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अभी तक कुल 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म के प्रचार और लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है।